Bollywood / विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द लास्ट शो' में अनुपम खेर और वर्धन पुरी एकसाथ

Zoom News : Sep 22, 2020, 05:34 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और वर्धन पुरी ने अपनी नेक्स्ट फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म का टाइटल है 'द लास्ट शो'। इस फिल्म में पहली बार अनुपम खेर और अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी एकसाथ काम करने वाले है। फिल्म की अनाउंसमेंट अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर की, और महीनों बाद एक बार फिर से शूटिंग शुरू करने की अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। अनुपम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की टीम स्क्रिप्ट पढ़ते हुए नजर आ रहीं हैं। 

 

वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन दिया, "आखिरकार हमने #द लास्ट शो के लिए #टेबल रीड किया। स्क्रिप्ट बहुत ही एक्साइटिंग है। फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू होगी। लगभग 6 महीने के लंबे गैप के बाद शूट करूँगा, ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक्टिंग करना भूल गया हूं। आप सबके प्यार, विशेज और आशीर्वाद की जरूरत है।"

 

वही वर्धन पुरी भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। उसी वीडियो को शेयर कर वर्धन ने कैप्शन में लिखा, "अपनी नेक्स्ट फिल्म " द लास्ट शो" का पहला टेबल रीड प्रजेंट कर रहा हूँ। जिसे एक और केवल एक विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा और महान रूमी जाफरी द्वारा लिखा गया है। इतनी बेहतरीन कास्ट जैसे- अनुपम खेर, सतीश कौशिक, पल्लवी जोशी, वृन्दा खेर और गोदान कुमार के साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूँ।"

 

वर्धन ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को धन्यवाद देते हुए लिखा, "मुझे कास्ट करने के लिए धन्यवाद मुकेश छाबड़ा। यह मौका पाकर ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूँ। इस शानदार कहानी को आप सबके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूँ। थैंक्यू सो मच यूनिवर्स।"

 

बता दें कि वर्धन की ये दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म होने वाली है। उन्होंने 2019 में फिल्म "ये साली आशिकी" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय उनके अपोजिट नजर आयीं थी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER