आइस सिटी / आइस एंड स्नो फेस्टिवल में 14 देशों के कलाकारों ने बर्फ की 200 कलाकृतियां बनाईं

Dainik Bhaskar : Jan 03, 2020, 01:18 PM
बीजिंग | चीन के हेलोंगयांग प्रांत स्थित हार्बिन में दुनिया का सबसे बड़ा आइस एंड स्नो फेस्टिवल रविवार से शुरू होगा, जो करीब दो माह चलेगा। इस बार 14 देशों के कलाकारों ने बर्फ की 200 से ज्यादा कलाकृतियां बनाई हैं। 

6 लाख स्क्वायर मीटर में फैले स्नो वर्ल्ड में 2.20 लाख क्यूबिक मीटर बर्फ से 100 मीटर ऊंचे तक स्कल्पचर बनाए गए हैं। हालांकि, पर्यटकों के लिए यहां रखी बर्फ से बनी कलाकृतियों का प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। चीन समेत दुनिया के 14 देशों से पहुंचे हजारों कलाकारों ने माइनस 10-20 डिग्री के बीच में यह स्कल्पचर बनाए हैं। सर्दियों में बड़ी संख्या में पर्यटक 'आइस सिटी' के नाम से लोकप्रिय हार्बिन पहुंचते हैं। यह फेस्टिवल पहली बार 1985 में मनाया गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER