असम में कोलकाता सैरांग एक्सप्रेस हादसा, वायरल वीडियो में खुला ब्रेक फेल होने का राज

असम के गुवाहाटी के पास डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से पहले लोको पायलट का वीडियो सामने आया है जिसमें ब्रेक फेल होने की बात कही गई है।

असम के गुवाहाटी के पास में एक बड़ा ट्रेन हादसा देखने को मिला है, जहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस भीषण दुर्घटना में इंजन के साथ ट्रेन के 5 कोच पटरी से डिरेल हो गए। अब इस घटना से जुड़ा हुआ एक चौका देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसने रेलवे तंत्र में हड़कंप मचा दिया है। असम के गुवाहाटी में हुआ यह बड़ा ट्रेन हादसा बुधवार को सुबह-सुबह के वक्त पेश आया, जब कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत कुल 5 डिब्बे अचानक पटरी से नीचे उतर गए। यह हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित डिगारू रेलवे स्टेशन के बिलकुल पास हुआ। अचानक हुए इस हादसे और ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घबराए हुए यात्री जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर ट्रेन से बाहर निकले। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे, जिसकी वजह से उन्हें संभलने या किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने का मौका नहीं मिल पाया।

फिलहाल दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इस गंभीर ट्रेन हादसे के बाद से यह पूरा रेलवे रूट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल उन्हें दूसरी वैकल्पिक ट्रेनों के जरिए उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। असम में हुए इस कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर लगातार नए-नए अपडेट और जानकारियां सामने आ रही हैं और इसी बीच हादसे से ठीक चंद सेकंड पहले का लोको पायलट का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया और खबरों की सुर्खियों में छाया हुआ है। इस वीडियो में लोको पायलट को यह कहते हुए साफ सुना जा रहा है कि सिग्नल रेड हैं और ट्रेन को रोकना है, लेकिन ट्रेन की स्पीड बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं हो पा रही है और ब्रेक सिस्टम पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका है। लोको पायलट द्वारा अपनी तरफ से ट्रेन को रोकने की पूरी और भरपूर कोशिश की जाती है, लेकिन ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रेन अनियंत्रित होकर पटरी पर लगे बैरिकेड्स से जा टकराई।

मूल रूप से यह ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी और यह रेल हादसा बुधवार को गुवाहाटी के बाहरी इलाके डिगारू के पास घटित हुआ और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम से अपनी यात्रा शुरू करके कोलकाता की तरफ बढ़ रही थी। हादसे के बाद से ही दुर्घटना स्थल पर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। रेलवे ट्रैक को जल्द से जल्द साफ करने और यातायात बहाल करने के लिए एक विशेष रिकवरी ट्रेन को तुरंत मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा रेलवे के कई वरिष्ठ और बड़े अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद हैं। गनीमत यह रही कि ट्रेन की गति कम होने की वजह से इस भीषण हादसे में जान-माल का कोई बहुत बड़ा नुकसान देखने को नहीं मिला, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने इस पूरे मामले को लेकर अपना आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है। रेलवे द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर किसी अन्य ट्रेन को सुरक्षित रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, ठीक उसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके। इसी तकनीकी असफलता के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई और इंजन तथा 5 कोच डिरेल हो गए। राहत भरी बात यह है कि इस घटना में सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी भी यात्री के घायल होने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है, जिससे प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली है।