मंनोरजन / आसिम रियाज पर सड़क पर हुआ हमला, वीडियो में बताई पूरी घटना

News18 : Aug 06, 2020, 08:58 AM
मुंबई। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के मशहूर रहे कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। देर रात उन पर अनजान लोगों ने हमला किया। जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम तब दिया गया जब वह साइकिलिंग कर रहे थे। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि वो कौन थे और उनका मकसद क्या था। इस हादसे के बाद उन्होंने एक्शन लिया है या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

इस हादसे की जानकारी खुद आसिम रियाज (Asim Riaz) ने एक वीडियो के जरिए दी है। आसिम रियाज के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में आसिम बता रहे हैं कि जब वो साइकिलिंग कर रहे हैं, उस दौरान बाइक में सवार कुछ अनजान लोगों ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में लगी चोट का भी उन्होंने अपने फैंस को दिखाई हैं। आसिम के कंधे, हाथ और पैर में चोट आई हैं।

इस वीडियो को देने के बाद आसिम के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना के साथ आसिम के विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। आसिम ने वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।

आपको बता दें कि आसिम रियाज ने 'बिग बॉस 13' में रहते हुए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। घर में रहते हुए ही आसिम रियाज ने फैंस का दिल जीत लिया। यहां तक कि जॉन सीना और फास्ट एंड फ्यूरियस ने भी आसिम रियाज को सपोर्ट किया था। बिग बॉस 13 में रहते हुए सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। बिग बॉस 13 के बाद आसिम रियाज कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आए। जल्द ही आसिम, हिमांशी खुराना के साथ फिर से एक गाने में नजर आने वाले हैं। गाने के बोल हैं, 'दिल को मैंने दी कसम'।  इसका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER