लैपटॉप / 360Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ Asus ने पेश किए तीन गेमिंग लैपटॉप

Zoom News : Jan 13, 2021, 12:04 PM
ASUS ने अपने ROG के तीन नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ये तीनों ASUS ROG Flow X13, ROG Zephyrus Dup 15 SE, और Strix SCAR 17 गेमिंग लैपटॉप के तौर पर पेश किए गए हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में पेश किए गए ये तीनों ही गेमिंग लैपटॉप कई नए फीचर्स के साथ आते हैं।

Asus ROG Flow X13

ROG Flow X13 को फ्लिप डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस लैपटॉप की स्क्रीन को 360 डिग्री तक फ्लिप की जा सकती है। इसमें AMD Ryzen 9 5980HS मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce GTX 1650 दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह गेमिंग लैपटॉप 10 घंटे की बैटरी बैक-अप के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type C चार्जर का इस्तेमाल किया गया है जो महज 39 मिनट में लैपटॉप को 60 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।

इसके डिस्प्ले फीचर की बात करें तो ये 120Hz रिफ्रेश रेट वाले FHD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसमें 4K क्वालिटी की वीडियो देखी जा सकती है। ROG Flow X13 में नीचे की तरफ दो स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। यह XG Mobile कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें डेडिकेडेट USB 3.2 दिया गया है।

Asus ROG Zephyrus Duo 15 SE

ROG Zephyrus Duo 15 SE डुअल स्क्रीन फीचर के साथ आता है। इसमें सेकेंडरी स्क्रीन के तौर पर ROG ScreenPad Plus दिया गया है। इसमें AMD Ryzen 9 5900Hx मोबाइल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 3080 ग्राफिक्स दिया गया है। यह 120Hz 4K डिस्प्ले और 300Hz FHD डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसमें टू वे न्वॉइज कैंसिलेशन, डॉल्वी एटमस (Dolby Atmos) और एक्टिव एयरोडायनेमिक सिस्टम प्लस जैसे कूलिंग सिस्टम दिए गए हैं।

Asus ROG Strix SCAR 17

Asus ROG Strix SCAR 17 गेमिंग लैपटॉप 360Hz रिफ्रेश रेट वाले FHD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 3080 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। ये 64GB डुअल चैनल DDR RAM के साथ आता है। इसमें क्वाड स्पीकर डिजाइन दिया गया है। साथ ही, ये डॉल्वी एटमस को भी सपोर्ट करता है। इसे पावर देने के लिए 90 Wh की बैटरी दी गई है। यह भी एक्ट्विव न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस है। इसमें चार्जिंग के लिए 100W USB Type C चार्जिंग जैक दिया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER