लैपटॉप / ASUS ZenBook Duo 14 और ZenBook Duo Pro 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च

Zoom News : Apr 16, 2021, 12:41 PM
ASUS ने भारत में दो लैपटॉप ZenBook Duo 14 और ZenBook Duo Pro 15 लॉन्च किया है। इन दोनों लैपटॉप में Ergo Lift हिंज डिजाइन मिलेगा, जो लैपटॉप की कूलिंग और व्यूइंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा। जैसा कि नाम से साफ है, इनमें डुअल स्क्रीन मिलेगी। ZenBook Duo 14 और ZenBook Duo Pro 15 में सेकेंडरी ScreenPad Plus टच डिस्प्ले मिलेगा, जो टचपैड का भी काम करेगा। यही नहीं, ये लैपटॉप सुपर स्लिम बेजल के साथ आते हैं और इनमें Intel Core i7 प्रोसेसर मिलता है।

कीमत

ZenBook Duo 14 का बेस वेरिएंट 99,990 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसे Amazon, Flipkart के अलावा ASUS के एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। ZenBook Duo Pro 15 की शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये है। इसे 15 मई के बाद खरीदा जा सकेगा।

ASUS ZenBook Duo 14 के फीचर्स

यह लैपटॉप स्लिम डिजाइन के साथ आता है। इसमें 11th Gen Intel Core i7 तक प्रोसेसर और Iris Xe ग्राफिक्स सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप Nvidia GeFore MX450 ग्राफिक्स कार्ड के साथ भी आता है। इसमें 14 इंच का मेन डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा टच पैड वाला डिस्प्ले 12.65 इंच का है। इसका सेकेंडरी डिस्प्ले 7 डिग्री तक घूम सकता है। इसमें 16GB का DDR4 RAM और 1TB की SSD स्टोरेज मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह Wi-Fi 6, Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसे एक बार चार्ज करके 17 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

ASUS ZenBook Pro Duo 15 के फीचर्स

ZenBook Pro Duo 15 एक प्रोफेशनल लैपटॉप है, जिसमें 10th Gen Intel Core i9 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 370 कार्ड दिया गया है और यह 8GB वीडियो मेमोरी को सपोर्ट करता है। इसमें 15.6 इंच की 4K रेजलूशन वाली स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इसमें 14.1 इंच का स्क्रीन पैड दिया गया है। यह लैपटॉप 32GB DDR4 RAM और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है। इसमें भी कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह लैपटॉप 92Whr बैटरी के साथ आता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER