Punjab News: राज्य की भाजपा ने गढ़शंकर, होशियारपुर में अपनी पार्टी के 4 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल इन नेताओं पर ये आरोप था कि ये पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। इस आरोप पर कार्रवाई करते हुए भाजपा ने यह फैसला लिया है। इन नेताओं का नाम निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह है।
एएनआई ने दी जानकारी
जांच एजेंसी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, "पंजाब भाजपा ने होशियारपुर के गढ़शंकर से 4 बीजेपी नेताओं निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है।"
Punjab BJP expelled four BJP leaders, Nimisha Mehta, Dalvinder Singh Dhillon, Kuldeep Singh, and Gurpreet Singh, from Garhshankar, Hoshiarpur for engaging in anti-party activities. pic.twitter.com/DcsEJQF4iv
— ANI (@ANI) September 6, 2023
प्रदेश भाजपा के आदेश में क्या लिखा है?
भाजपा पंजाब प्रदेश द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि, "हमें प्राप्त साक्ष्यों के अवलोकन से यह ज्ञात हुआ है कि निम्नलिखित व्यक्ति गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से हैं। इनके नाम निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह हैं।"
उस आदेश में आगे लिखा गया है कि, भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुच्छेद 15 के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी हैं और इस प्रकार अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय के अनुसार, उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। इसके साथ ही उन्हें यदि कोई जिम्मेदारी या कार्य सौंपा गया है तो उसे भी तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।
