बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा की माँ का ड्रेस पर बड़ा बयान, कहा- प्रियंका की बॉडी बहुत सुंदर है

Live Hindustan : Feb 01, 2020, 10:57 AM
बॉलीवुड डेस्क | प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले अपनी ग्रैमी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं। और अब मां मधु चोपड़ा का इस पर बयान आया है। उनका कहना है कि प्रियंका की बॉडी बहुत सुंदर है। ट्रोलर्स का क्या है ये तो कही से भी आते हैं। कुछ भी लिखते हैं। कंप्यूटर के पीछे छुपे होते हैं।

वह आगे कहती हैं कि मुझे खुशी है कि प्रियंका ने ऐसा किया। वह इससे और स्ट्रॉन्ग हुई हैं। वह अपनी शर्तों पर जीती हैं। किसी को वे दुख नहीं पहुंचाती हैं। उनकी बॉडी है और वे बेहद खूबसूरत हैं। प्रियंका ने मुझे सैंपल दिखाया था ड्रेस का। मुझे लगा कि इसे पहनना थोड़ी रिस्की रहेगा। लेकिन देखिए, उनकी ड्रेस अवॉर्ड्स शो में सबसे बेस्ट रही। जहां तक बात रही ट्रोलर्स की तो वे कंप्यूटर के पीछे छुपकर कुछ भी लिखते हैं। उनकी जिंदगी में कोई खुशी नहीं है। इसलिए वे ऐसा बुरा काम करते हैं, जिससे उन्हें अटेंशन मिले। मैं और प्रियंका दोनों में से कोई भी उन्हें अटेंशन नहीं देता है। 

View this post on Instagram

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि इस बार प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 रेड कार्पेट पर पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ओपन डीप कट गाउन पहना था जिसे लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। किसी को उनका यह लुक हॉट लगा तो कुछ को उनका लुक पसंद नहीं आया। कई लोगों ने प्रियंका के इस आउटफिट को लेकर कहा कि उन्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे।

View this post on Instagram

This guy. #Grammys2020

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्रैमी लुक से सबका ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया था। वह पति निक जोनास के साथ ग्रैमी के रेड कारपेट पर पहुंची थीं। उन्‍होंने ओपन डीप कट गाउन पहना था। ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने अपने लुक से लोगों को हैरान किया है। वे अक्‍सर ही अपने लुक को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER