देश / बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद का कोरोना के चलते निधन

Vikrant Shekhawat : Nov 03, 2020, 09:01 AM
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद का आज राजधानी दिल्ली में निधन हो गया है। पूर्व सीएम सतीश प्रसाद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों को बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बिहार के कई बड़े नेताओं ने सतीश प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया है।

आरएलएसपी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया है, ‘’वयोवृद्ध लोकसमतावादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सतीश प्रसाद सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूं। पिछड़ों, शोषितों, दलितों और वंचितों के हक की लड़ाई में वे अग्रणी रहे थे।’’

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER