MP / ममता बनर्जी हो गई हैं पागल, बंगाल में आएगा हिंदू शासन: प्रज्ञा ठाकुर

Zoom News : Dec 12, 2020, 08:53 PM
मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वे छत्रिय नहीं होते हैं।

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बंगाल में बीजेपी नेता पर हुए हमले को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। वह तिलमिला गईं। उनको समझ आ गया है कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जिस पर शासन कर रही हैं। बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है यह उन्हें अलग करने का प्रयास कर रहीं हैं। जो मिला हुआ है उससे BJP के दो करने वाले नहीं। ऐसी महिला जो कि विदेश परंपरा का पालन कर रही है। यहां उनको टिकने नहीं देंगे। हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी बंगाल हमारा हिंदू राज्य बनेगा भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि आज अपने कर्तव्य को समझें जनसंख्या नियंत्रण कानून उनके लिए होना चहिए जो देश में राष्ट्र घाती गतिविधियां करते हैं जिनको राष्ट्र घात करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है उनके लिए कानून बनना चाहिए। जो राष्ट्र धर्म के लिए जाते हैं उनके लिए कानून नहीं बनना चाहिए उनके लिए प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कंहा की जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं भगवा को आतंकवादी कहते हैं वह छत्रिय नहीं होते। भगवा का अपमान करते हैं, हिंदुत्व का अपमान करते हैं, ऐसी शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नही कहना चाहिए। 

किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि देश विरोधी लोग इंसमे शामिल है यह किसान नहीं उनके भेष में वामपंथी और कांग्रेसी छुपे हुए है ऐसे लोगों को समझना चाहिए यह किसान नहीं अन्य प्रकार के लोग किसानों के भेष में आकर भ्रम फैला रहे हैं। सांसद ने कहा कि शूद्र को शूद्र शुद्र कह दो तो बुरा लगता है, इसका कारण नासमझी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER