BOLLWOOD / बॉलीवुड पैपराजी ने एक्टर सिद्धार्थ को बायकॉट करने का किया ऐलान, अब साइना नेहवाल का रिएक्शन आया सामने

बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पर सेक्सिस्ट कमेंट करने वाले एक्टर सिद्धार्थ का पैपराजी ने बायकॉट करने की घोषणा की है। पैपराजी मानव मंगलानी ने कहा, अब मैं सिद्धार्थ को अपने किसी भी प्लेटफॉर्म में कवर नहीं करूंगा। इसके बाद साइना ने पैपराजी को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ अपने कमेंट के बाद खूब ट्रोल हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया है।

बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पर सेक्सिस्ट कमेंट करने वाले एक्टर सिद्धार्थ का पैपराजी ने बायकॉट करने की घोषणा की है। पैपराजी मानव मंगलानी ने कहा, अब मैं सिद्धार्थ को अपने किसी भी प्लेटफॉर्म में कवर नहीं करूंगा। इसके बाद साइना ने पैपराजी को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ अपने कमेंट के बाद खूब ट्रोल हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। हालाकि सिद्धार्थ के कमेंट पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा है।

क्या कहा पैपराजी ने?

मानव मंगलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक न्यूज को शेयर करते हुए लिखा, "यह उनकी परवरिश और गंदी मानसिक स्थिति को दर्शाती है..मैंने ये तय किया है कि अब से मैं सिद्धार्थ को अपने किसी भी प्लेटफॉर्म पर कवर नहीं करूंगा। गेट वेल सून। अपने इस पोस्ट पर मानव ने सिद्धार्थ को भी टैग किया है।"

ये है पूरा मामला

साइना ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान पंजाब में सुरक्षा चूक की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था- कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधान मंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।

साइना के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए एक्टर सिद्धार्थ ने 'शटलकॉक' चैम्पियन के लिए आपत्तिजनक शब्द के साथ लिखा था- "भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं। धिक्कार है आप पर।" इन लाइन्स के साथ सिद्धार्थ ने हैशटैग में रिहाना शब्द का इस्तेमाल किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER