देश / मीटू आंदोलन के दौरान चरणजीत सिंह पर लगे थे आरोप, वह सीएम के लायक नहीं हैं: रेखा शर्मा

Zoom News : Sep 20, 2021, 06:42 PM
नई दिल्‍ली: राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख रेखा शर्मा ने पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पद से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि चन्‍नी सीएम बनने के लायक नहीं हैं। वह महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। 2018 में MeToo मूवमेंट के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आरोप लगाए गए थे।

रेखा शर्मा ने यह बात ऐसे समय कही है जब सोमवार को ही चरणजीत सिंह चन्‍नी ने पंजाब के सीएम पद की शपथ ली है। वह प्रदेश के पहले दलित सिख मुख्‍यमंत्री बने हैं। उन्‍होंने सीएम का कार्यभार संभाल लिया है।

शर्मा ने चन्‍नी को पंजाब का सीएम बनाने पर सख्‍त ऐतराज जताया है। उन्‍होंने भड़कते हुए कहा कि आज चन्‍नी को एक महिला के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब का सीएम बनाया है। यह विश्वासघात है। चन्‍नी महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। वह सीएम बनने के लायक नहीं है। मैं सोनिया गांधी से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का आग्रह करती हूं।

शर्मा ने 2018 में मीटू मूवमेंट का जिक्र करते हुए चन्‍नी को पद से हटाने की मांग की। उन्‍होंने कहा, '2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान उनके (पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी) के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और अध्यक्ष उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई थीं। लेकिन, कुछ नहीं हुआ।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER