देश / भारत से मोटी कमाई करते हैं चीनी ऐप, बैन से PUBG को होगा बड़ा नुकसान

AajTak : Sep 03, 2020, 04:49 PM
Delhi: केंद्र सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है ये कि ये ऐप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे। चीनी ऐप भारत में करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। इस बैन से सबसे ज्यादा नुकसान PUBG Mobile को हो सकता है। 


पहले भी लगी थी पाबंदी 

इसके पहले भी केंद्र सरकार ने सुरक्षा और निजता का हवाला देते हुए लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक, शेयरइट और वीचैट समेत कुल 59 चीनी ऐप्स पर पाबंदी लगा दी थी। इन ऐप्स का भारत में अरबों का कारोबार है और इनके डाउनलोड का बड़ा हिस्सा भारत में ही होता है। भारत में चीनी ऐप की डाउनलोडिंग का बड़ा हिस्सा है। इसलिए इन कंपनियों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान हो सकता है। इनके वैल्यूएशन पर भी असर पड़ सकता है। भारत के कुल ऐप डाउनलोड का करीब 50 फीसदी हिस्सा चीनी ऐप का ही होता है। 


ऑनलाइन गेम काफी लोकप्रिय 

भारत में ऑनलाइन गेम काफी लोकप्रिय हैं। यहां ऑनलाइन गेम करीब 17।5 करोड़ बार डाउनलोड हो चुका है। सेंसर टावर के डेटा के मुताबिक दुनिया में कुल PUBG डाउनलोड 7 करोड़ से ज्यादा है और इसका करीब 24 फीसदी हिस्सा भारत में होता है।


PUBG की इतनी है कमाई 

भारत में  PUBG Mobile साल 2018 में ही लॉन्च हुआ है, लेकिन यह सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन गेम बन गया। साल 2019 में इसके ऑनलाइन टूर्नामेंट प्राइज मनी में 180 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन ऐसे ऐप के लिए वरदान साबित हुआ है। मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद करीब 22 लाख लोग PUBG गेम खेल रहे थे। भारत में जुलाई 2019 तक अब तक इसने करीब 2।8 करोड़ डॉलर (करीब 205 करोड़ रुपये) की आमदनी की है। 

PUBG ने 2020 की पहली छमाही तक दुनिया भर से करीब 1।3 अरब डॉलर की आमदनी की है और यह लॉन्च होने से अब तक कुल 3 अरब डॉलर (करीब 22,457 करोड़ रुपये) की कमाई कर चुका है


मोबाइल गेम का बड़ा मार्केट है भारत 

भारत मोबाइल गेम के मामले में दुनिया के पांच शीर्ष देशों में है। मोबाइल वीडियो ऐडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म POKTT की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के करीब 22।2 करोड़ एक्टिव गेमर हर दिन मोबाइल गेम पर औसतन 42 मिनट बिताते हैंं।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER