मध्य प्रदेश / ऑनलाइन गेम में ₹40,000 गंवाने के बाद 13-वर्षीय लड़के ने एमपी में की खुदकुशी, नोट बरामद

पुलिस ने बताया है कि छतरपुर (मध्य प्रदेश) में 6ठी क्लास के 13-वर्षीय छात्र ने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें लिखा है कि ऑनलाइन गेम में ₹40,000 गंवाने के कारण उसने यह कदम उठाया है। उसने लिखा कि वह डिप्रेशन में है और अपनी मां से माफी मांगी।

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऑनलाइन गेम में 40,000 रुपये गंवाने के बाद एक 13 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया, जो कथित तौर पर लड़के द्वारा ही लिखा गया था। इस नोट में फ्री फायर नामक एक ऑनलाइन गेम खेलते हुए अपनी मां के बैंक खाते से ₹40,000 खर्च करने के लिए माता-पिता से माफी मांगी गई थी। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि नोट के अनुसार, लड़का लगातार पैसे गंवा रहा था, जिससे वह उदास था।

शर्मा ने बताया “लड़के के पिता एक पैथोलॉजी लैब चलाते हैं जबकि उसकी मां जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में काम करती है। शुक्रवार को, मां अस्पताल में थी, जब उसे एक मैसेज मिला जिसमें उसके खाते से किए गए ₹1,500 ट्रांस्फर किए गए हैं। इसके बाद उसने ऑनलाइन गेम पर पैसे खर्च करने के लिए अपने बेटे को फोन पर डांटा। बाद में लड़का अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। लड़के की बड़ी बहन ने माता-पिता को बुलाया।

आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया”। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह खुद खेल पर पैसा खर्च कर रहा था या कोई और उसे पैसे के लिए धमका रहा था।