Rajasthan / ‘महारैली’ से राहुल की फिर ताजपोशी की तैयारी? जयपुर में जुटेंगे दिग्गज

Zoom News : Dec 12, 2021, 07:34 AM
Rajasthan | देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज जयपुर में रैली करेगी। इस रैली को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक यह रैली महंगाई के खिलाफ है। लेकिन राजस्थान में जो तैयारियां हैं, उससे इसे राहुल गांधी के फिर से अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान में लगे पोस्टर-बैनर और अखबारों में राहुल गांधी की तस्वीरों को खास तवज्जो दी गई है। वहीं इस रैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख नेता भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कल कहाकि यह एक राष्ट्रीय रैली है, जिसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस रैली में आएंगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज जयपुर में रैली करेगी। इस रैली को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक यह रैली महंगाई के खिलाफ है। लेकिन राजस्थान में जो तैयारियां हैं, उससे इसे राहुल गांधी के फिर से अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान में लगे पोस्टर-बैनर और अखबारों में राहुल गांधी की तस्वीरों को खास तवज्जो दी गई है। वहीं इस रैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख नेता भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कल कहाकि यह एक राष्ट्रीय रैली है, जिसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस रैली में आएंगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

राहुल को फेस बनाने की तैयारी

रैली के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बैनर-पोस्टर लग गए हैं। इन पोस्टर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चित्र हैं। लेकिन खास बात यह है कि इनमें राहुल गांधी के फोटो को प्रमुखता दी गई है और वह हर पोस्टर के केंद्र में हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कुछ स्थानीय अखबारों के पहले पन्ने पर जो विज्ञापन दिया गया उसमें भी बीच में राहुल गांधी की ही तस्वीर है। राजनीतिक गलियारों में इसे राहुल गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारियों के संकेत में रूप में देखा जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर कहाकि राहुल गांधी हमारे नेता हैं। हर कोई चाहता है कि वह दुबारा पार्टी अध्यक्ष बनें।

संगठन का शक्ति परीक्षण

गौरतलब है कि यह रैली पहले दिल्ली में होनी थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने पर इसे जयपुर में किया जा रहा है। रैली यहां के विद्याधर नगर स्टेडियम में होनी है और पार्टी सूत्रों के अनुसार इसके लिए वह अधिक से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसे कांग्रेस आलाकमान के सामने राजस्थान में सरकार और पार्टी संगठन का शक्ति परीक्षण भी माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल विद्याधर नगर स्टेडियम जाकर तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए प्रभारी नियुक्त कर उनके नाम व फोन नंबर जारी किए हैं। रैली की तैयारियों के लिए 11 समितियां गठित की गई हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों के लिए मंत्रियों को प्रभारी बनाकर लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।

मोदी सरकार पर निशाना

इस दौरान कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार की नीतियों और फैसलों पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार का हर फैसला जनविरोधी है। विशेष रूप से नोटबंदी के फैसले के बाद आर्थिक गतिविधियां पटरी से उतर गईं। रैली के लिए सरकारी तंत्र के इस्तेमाल के आरोपों पर सुरजेवाला ने कहाकि जब प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश का दौरा करते हैं और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ रैली करते हैं तो अधिकारियों के माध्यम से संसाधनों की व्यवस्था की जाती है। लेकिन जब कांग्रेस अपने खर्च पर भी रैली करती है तो भाजपा आरोप लगाती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रैली कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए होगी। उन्होंने कहा कि कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे और भाग लेने वालों की थर्मल स्कैनिंग होगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER