Santokh Singh Chaudhary Death / कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का हुआ निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। जालंधर से सांसद थे संतोख सिंह चौधरी। बताया जा रहा है कि संतोख सिंह चौधरी का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वह आज राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में थे शामिल हुए थे।संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल

Santokh Singh Chaudhary Death: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। जालंधर से सांसद थे संतोख सिंह चौधरी। बताया जा रहा है कि संतोख सिंह चौधरी का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वह आज राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में थे शामिल हुए थे।

जालंधर से दो बार चुनाव जीते 

इससे पहले संतोख सिंह की हालत बिगड़ने पर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया. अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद उनकी मौत हो गई है. ताजा जानकारी यह है कि राहुल गांधी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचेंगे. जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे.

सीएम भगवंत सिंह मान ने जताई गहरी संवेदना 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गंभीर संवेदना जाहिर की है. सीएम मान ने अपने ट्विट में लिखा है - 'मुझे उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है। भगवान, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें'. 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बताया पूरा घटनाक्रम

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने घटना को दुखद बताते हुए बताया कि संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में कुछ दूरी पर उनके साथ ही चल रहे थे और आधा घंटा पहले ही हम साथ थे। उन्होंने कहा कि अचानक उन्होंने देखा कि एक एंबुलेंस उनको लेकर वहां से चली गई। कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह काले रंग का ट्रैक सूट पहने हुए थे और एक-दूसरे ने नजर मिलने पर हमने अभिवादन भी किया। मनीष तिवारी ने आगे कहा कि वह हमारे बुजुर्ग थे और बड़े साल हम लोग इकट्ठे रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

कांग्रेस ने रोकी भारत जोड़ो यात्रा

संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 8.45 पर संतोख सिंह चौधरी की तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए। लेकिन कांग्रेस सांसद का निधन हो गया। बता दें कि चौधरी संतोख सिंह 76 साल के थे।