CSK vs MI Live Score, IPL 2022 / मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

IPL 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।


मुंबई ने प्लेइंग-11 से आउट ऑफ फॉर्म ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को बाहर रखा है। आज पोलार्ड का बर्थडे भी है। मुरुगन अश्विन भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इनके स्थान पर साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और ऋतिक शौकीन खेल रहे हैं। चेन्नई की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नईः ऋतुराज गायकवाड, डेवॉन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोइन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्ष्णा, सिमरनजीत सिंह और मुकेश चौधरी।


मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरिडिथ।


दोनों टीमों ने किया है कमजोर प्रदर्शन

CSK ने भी अब तक 11 मैच खेले हैं और 4 मुकाबलों में जीत में हासिल की है। चेन्नई का नेट रन रेट +0.028 है। पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही इन दोनों टीमों की भिड़ंत हर सीजन बेहद दिलचस्प रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER