Ramayan / रियल लाइफ में भी पति-पत्नी हैं रामायण के दशरथ-कौशल्या, देखें तस्वीरें

AajTak : Apr 21, 2020, 07:26 PM
Ramayan: रामानंद सागर ने अपने ऐतिहासिक टीवी शो रामायण के लिए हर कलाकार बहुत सोच समझ कर चुना था। शो का ऑनस्क्रीन स्क्रीनप्ले जितना कमाल का था उतने ही कमाल के थे वो तमाम किस्से जो इस शो की शूटिंग के दौरान हुए। इस शूट के दौरान तमाम संयोग भी बनें और ऐसे ही संयोगों में से एक के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। शो में कौशल्या का किरदार निभाया था दिग्गज मराठी अदाकारा जयश्री गाडकर ने और दशरथ के रोल में थे बाल धुरी। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते थे कि असल जिंदगी में भी ये दोनों पति पत्नी थे।

बाल धुरी भी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे और जयश्री भी कमाल की अदाकारा थीं। करोड़ों लोगों ने जयश्री को कौशल्या के किरदार में पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजा दशरथ की पत्नी और श्रीराम की मां कौशल्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जयश्री गाडकर, मराठी इंडस्ट्री की सबसे सफल और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं।

मराठी सिनेमा में तब जयश्री के नाम का सिक्का चलता था। उन्होंने मराठी सिनेमा में कई यादगार रोल किए हालांकि हिंदी भाषी दर्शकों ने हमेशा उन्हें रामायण की कौशल्या के तौर पर पहचाना। जयश्री का जन्म कर्नाटक के  जयश्री ने 1950 के मध्य में बतौर डांसर फिल्मों में डेब्यू किया था। वे मराठी सिनेमा की लीजेंड रहीं। उन्होंने फिल्म सांगते एका, अवगाची संसार, मानिनी आदि से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

मराठी और हिंदी क्षेत्र में काम करने से अगर आप ये समझ रहे हैं कि जयश्री यहीं तक सीमित थीं तो ये गलत है। क्योंकि वह एक ऑलराउंटर आर्टिस्ट थीं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER