Entertainment / देबीना मैटर्निटी शूट पर हुईं जमकर ट्रोल,लोग बोले- शरम करो सीता बनी थीं

टीवी ऐक्ट्रेस देबीना बनर्जी फिर से मां बनने वाली हैं। वह मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी शूट का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। देबीना ने कैप्शन में लिखा है कि वह एक चमत्कार को कैप्चर कर रही हैं। हालांकि उनके कई फॉलोअर्स को उनका शूट नहीं जमा। देबीना के इंस्टाग्राम पर उनको ट्रोल किया जा रहा है।

Entertainment | टीवी ऐक्ट्रेस देबीना बनर्जी फिर से मां बनने वाली हैं। वह मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी शूट का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। देबीना ने कैप्शन में लिखा है कि वह एक चमत्कार को कैप्चर कर रही हैं। हालांकि उनके कई फॉलोअर्स को उनका शूट नहीं जमा। देबीना के इंस्टाग्राम पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। 

ट्यूब टॉप में करवाया शूट

देबीना बनर्जी ने अप्रैल में बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने डिलीवरी के 4 महीने बाद फिर से मां बनने की खुशखबरी दी थी। देबीना अपने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी शूट का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देबीना ट्यूब टॉप पहने हैं। उन्होंने शर्ट उतार रखी है और उनका बेबी बंप दिख रहा है। देबीना हाई हील्स में है। इस वीडियो पर काफी लोगों ने नेगेटिव कमेंट्स किए हैं।

ट्रोल्स ने किए ये कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा है, तुम इंडियन लड़की हो न कि यूएसए की हो। कौन करवाता है फोटोशूट। तुम अपने घर में रखो वीडियो। दुनिया को क्यों दिखाती हो। कुछ लोगों ने उन्हें हील्स पहनने पर भी ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है। मैडम सीताजी का रोल किया था। शरम नहीं आती, थोड़ा तो उनका खयाल दिमाग में रखा होता। एक कमेंट है, भारत की हया खो गई। हे भगवान सिर्फ ब्रा और टमी। फैशन के नाम पर लोग बहुत अजीब हो गए हैं। बता दें कि देबीना शादी के 11 साल बाद बेटी को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशंस थे। देबीना लंबे वक्त से इलाज करवा रही थीं।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER