Hair Cut / रणवीर सिंह की हेयर स्टाइलिस्ट बनी दीपिका पादुकोण

Zoom News : Jul 21, 2020, 10:24 PM
by Newshelpline . Mumbai | बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा ही अपने अतरंगी कपड़ों और लुक के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस रणवीर के अतरंगी लहजे को खूब पसंद करते हैं, हालांकि कई बार उन्हें अपने लुक की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है लेकिन फिर भी अपने आउटफिट्स को लेकर बराबर एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। 

अब रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए हेयरस्टाइल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। उनका ये हेयरस्टाइल कोई और नहीं बल्कि पत्नी दीपिका ने ही किया है। अब पत्नी दीपिका ने जो उनका हेयरस्टाइल किया था, तो इस लुक को रणवीर को अपने फैंस के साथ शेयर करना ही था। 

फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, "हेयर बाई: दीपिका पादुकोण, मुझे यह पसंद आया, आपको क्या लगता है?"

फोटो में रणवीर का साइड फेस दिख रहा है। और हेयरस्टाइल की बात करें तो दीपिका ने रणवीर की छोटी सी पोनीटेल की हुई है। रणवीर के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं, और दीपिका के हेयरस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। 

रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक है। इन दोनों के फैंस इन्हें #दीपवीर के नाम से बुलाते हैं। रणवीर इन दिनों भी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतें है, तो ऐसे में ये फोटो यकीनन उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

बता दें दोनों एकसाथ रामलीला और बाजीराव मस्तानी जैसी फ़िल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके है। हालांकि, अब दोनों ही कबीर ख़ान की अपकमिंग फ़िल्म "83" में साथ नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह "जयेशभाई जोरदार" और "सूर्यवंशी" में भी नजर आएंगे। 

वही दीपिका हाल ही अनाउंस की गई डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म में प्रभास से साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका एक और फिल्म में काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER