बॉलीवुड / रोंगटे खड़े करने वाला है दीपिका पादुकोण की 'छपाक' का टाइटल ट्रैक, देखे विडीयो

दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के साथ साल 2020 में छा जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म 'छपाक' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है जो एक बेहद ही मजबूत संदेश के साथ सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है और जिसने अपने रिलीज के साथ ही पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया हैl टाइटल ट्रैक की शुरुआत हमले से होती है जिसके बाद दीपिका जमीन पर गिर जाती है

दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के साथ साल 2020 में छा जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म 'छपाक' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है जो एक बेहद ही मजबूत संदेश के साथ सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है और जिसने अपने रिलीज के साथ ही  पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया हैl  टाइटल ट्रैक की शुरुआत हमले से होती है जिसके बाद दीपिका जमीन पर गिर जाती है और यह दिखाया गया है कि कैसे हमले के बाद चंद मिनटों में ही उसकी खुशहाल जिंदगी एक बुरे सपने में बदल जाती है।

यह गाना इस बात पर केंद्रित किया गया है कि कैसे कोई व्यक्ति अपने अंदर सब कुछ खो देता है और जीने की इच्छा खो बैठता है। लेकिन गाने का अंत, अभिनेत्री का आत्मविश्वास फिर से पाने और खुद को उसी स्तिथि में स्वीकार करने के साथ होता है। टाइटल ट्रैक के बाद, हम फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर कर रहे क्योंकि इसने देश को ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपना गहरा प्रभाव पैदा कर दिया है।

दीपिका के लिए मालती सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है और ट्रेलर में अभिनेत्री दृढ़ संकल्प के साथ इसे निभाते हुए नज़र आ रहीं है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म "छपाक" 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER