दिल्ली / दिल्ली में इस सीज़न का सबसे कम न्यूनतम तापमान 14°C किया गया दर्ज

Vikrant Shekhawat : Oct 29, 2021, 06:15 PM
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को शहर में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 281 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER