Bhojpuri / अक्षरा सिंह का जबरदस्त डांस देखकर फैंस हुए क्रेजी, बोले- 'आप सा कोई नहीं'

Vikrant Shekhawat : May 03, 2022, 07:59 AM
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपनी फिल्मों तो कभी अपने गानों की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक डांस वीडियो शेयर किया था जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज दिखाई दिया था। वह बिलकुल पारंपारिक मराठी अंदाज में दिखाई दी थीं लेकिन अब उन्होंने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने डांस से एक बार फिर फैंस को दीवाना बना रही हैं।


'क्रेजी किया रे' गाने पर किया जबरदस्त डांस 

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है वह फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह जबरदस्त डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को ऐश्वर्या राय के गाने 'क्रेजी किया रे' पर डांस करते देखा जा सकता है।


फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

अक्षरा के नए वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। महज कुछ ही घंटे में इस वीडियो पर लगभग 33 हजार लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री में इतनी एक्ट्रेस हैं लेकिन आप सा कोई नहीं है।'


हाल ही में रिलीज हुआ है गाना

बता दें कि हाल में अक्षरा सिंह का नया गाना 'अब किसका घर जलाओगे' रिलीज हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अक्षरा के इस गाने के बोल ऋषि ग्वाला ने लिखा है। वहीं, इसे अविनाश झा घुंगरू ने सजाया है।

 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER