प्राइम वीडियो ने एक शानदार वेब सीरीज के नए सीजन का ऐलान कर दिया है। 2 की रेटिंग मिली है। प्राइम वीडियो पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। ऐसी ही एक सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में कुल 5 एपिसोड्स थे और ये टीवीएफ के बैनर तले बनी थी। बिल्कुल सधी हुई वेब सीरीज में सपने देखने और उन्हें पूरा करने वाले शख्स की कहानी पिरोई गई थी। इस सीजन को IMDb पर तगड़ी रेटिंग मिली और अब इसका नया सीजन आने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने नए सीजन का ऐलान करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी दर्शकों को बता दी है।
रिलीज की तारीख और निर्माण टीम
प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की कि उसकी बहुप्रतीक्षित प्राइम ओरिजिनल सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' का दूसरा सीजन 1 मई को दुनियाभर में प्रीमियर होगा। इस सीरीज को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि अरुणभ कुमार और विजय कोशी ने इसे द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह एक गहन ड्रामा है, जो महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान जैसे विषयों को दर्शाता है। 2 की रेटिंग मिली और जो भारत की सबसे अधिक सराही गई सीरीज में से एक बनी, 'सपने वर्सेस एवरीवन' अब नए सीजन के साथ लौट रही है।
मुख्य कलाकार और महत्वपूर्ण भूमिकाएं
इस बार भी सीरीज में कलाकारों की एक मजबूत टीम नजर आएगी।
यह दूसरा सीजन 1 मई 2026 को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर हिंदी में एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज किया जाएगा।
सीजन 2 का कथानक और पृष्ठभूमि
'सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2' मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दो अलग-अलग दुनिया की पृष्ठभूमि पर सेट है और पिछले सीजन के रोमांचक मोड़ से आगे बढ़ता है। नया सीजन प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के साथ आगे बढ़ता है, जो एंटरटेनमेंट की बेहद प्रतिस्पर्धी दुनिया में एक एक्टर के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहता है। वहीं दूसरी ओर, जिमी (अंबरीश वर्मा), जिसे 'सेल्स गॉड' के नाम से जाना जाता है, रियल एस्टेट और पॉलिटिक्स की दुनिया में और गहराई तक उतरता चला जाता है। जैसे-जैसे ये दोनों अस्वीकृति, सत्ता की चालों और अनिश्चितता से भरे इस खतरनाक रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, वे यह सवाल करने लगते हैं कि क्या किस्मत पहले से तय होती है या फिर उन लोगों के हाथों में होती है जो अपनी किस्मत की बागडोर खुद संभालने की हिम्मत रखते हैं।
निर्माताओं का आधिकारिक बयान
सीरीज के को-प्रोड्यूसर विजय कोशी ने बताया, 'सपने वर्सेस एवरीवन की शुरुआत एक बेहद निजी कहानी के रूप में हुई थी, जो महत्वाकांक्षा और उसे पाने के संघर्ष पर आधारित है। पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक रही। यह देखकर बहुत उत्साहजनक लगा कि दर्शकों ने इसकी प्रामाणिकता, किरदारों और भावनात्मक गहराई से इतनी मजबूती से जुड़ पाए। सीजन 2 में हमने इस यात्रा को आगे बढ़ाया है, इस दुनिया का और विस्तार किया है और किरदारों को और अधिक गहराई और बारीकी से दिखाया है। प्राइम वीडियो के साथ हमारा सहयोग लंबे समय से चला आ रहा है और यह बेहद संतोषजनक रहा है, जहां हमारी कई प्रिय कहानियों को एक बेहतरीन मंच मिला है।
