बॉलीवुड / रणबीर कपूर के लिए खास है शमशेरा, जानें पहले की फिल्मों का कलेक्शन

Zoom News : Jul 22, 2022, 03:14 PM
बॉलीवुड | रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा आज रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में हैं। इस फिल्म में रणबीर के डबल रोल हैं। फैंस रणबीर को बड़ा पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं रणबीर खुद इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म रणबीर के लिए काफी खास है क्योंकि 4 साल बाद रणबीर इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। लास्ट रणबीर फिल्म संजू में नजर आए थे जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से रणबीर फिर किसी फिल्म में नजर नहीं आए। ऐसा कहा जा रहा था पिछले साल उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी, लेकिन वो भी नहीं हुई।

शमशेरा की खास बातें

रणबीर इस फिल्म में ऐसे किरदार निभा रहे हैं जो उन्होंने आज तक कभी नहीं किया। फिल्म में उनका लुक भी काफी अलग है। इसके साथ ही उनके डबल रोल भी है। अपने करियर में रणबीर पहली बार डबल रोल निभा रहे हैं।

वाणी कपूर के साथ उनकी हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों की जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है और फैंस को दोनों साथ में इतने पसंद आ रहे हैं कि दोनों की फोटोज और वीडियोज को खूब शेयर कर रहे हैं। मतलब साथ में पहली बार आने के बाद भी दोनों ने फैंस को अपनी जोड़ी का दीवाना बना दिया है।

रणबीर की लास्ट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस

रणबीर की जो फिल्में लास्ट रिलीज हुई थीं, उनमें ज्यादा फ्लॉप हो रही थीं। हालांकि लास्ट रिलीज हुई उनकी फिल्म ने उन्हें फ्लॉप से बचा लिया था। संजू सुपरहिट साबित हुई थी। अब बताते हैं उनकी लास्ट रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

संजू (2018)- 3,34,57,75,000 (सुपरहिट)

जग्गा जासूस (2017)- 52,61,50,000 (फ्लॉप)

ऐ दिल है मुश्किल (2016)- 1,06,48,00,000 (हिट)

तमाशा (2015)- 68,55,50,000 (फ्लॉप)

बॉम्बे वेलवेट (2015) - 22,80,25,000 (फ्लॉप)

रॉय (2015)- 35,87,00,000 (फ्लॉप)

अपकमिंग फिल्म

रणबीर, शमशेरा के बाद फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। रणबीर की ये फिल्म काफी पहले रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म में चल रहे ग्राफिक्स के काम की वजह से उसमें देरी हो गई। फिल्म की शूटिंग साल 2018 में शुरू हो हई थी, लेकिन अब साल 2022 में फिल्म रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था और इसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फैंस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER