फिन एलेन का तूफान: 10 छक्के और 4 चौके जड़कर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को धोया

आईपीएल 2026 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के फिन एलेन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के लगाकर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए एलेन ने मैदान के हर कोने में छक्कों की बारिश की। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत कोलकाता की टीम बोर्ड पर एक विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। फिन एलेन की यह पारी न केवल टीम के लिए महत्वपूर्ण थी, बल्कि इसने आईपीएल के कई पुराने रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया।

ईडन गार्डन्स में फिन एलेन की तूफानी बल्लेबाजी

फिन एलेन ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और केवल 35 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। 71 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बनाए। हालांकि, वह अपने शतक से मात्र 7 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी इस पारी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के आत्मविश्वास को पूरी तरह से हिला कर रख दिया। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ भी शतकीय पारी खेलते हुए 10 छक्के लगाए थे, और उसी लय को उन्होंने इस मैच में भी बरकरार रखा।

केकेआर के लिए बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस पारी के साथ ही फिन एलेन कोलकाता नाइट राइडर्स के इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल की एक पारी में दो बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है। वहीं, अगर पूरे आईपीएल इतिहास की बात करें, तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के केवल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं और एलेन की इस पावर-हिटिंग ने उन्हें दिग्गज खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।

एक आईपीएल पारी में KKR के लिए सबसे ज्यादा छक्के

  • 13 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
  • 11 – आंद्रे रसेल बनाम सीएसके, चेन्नई, 2018
  • 10 – फिन एलन बनाम दिल्ली, दिल्ली, 2026
  • 10 – फिन एलन बनाम गुजरात, कोलकाता, 2026

10+ छक्कों के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल पारियां

  • 4 बार – क्रिस गेल
  • 2 बार – अभिषेक शर्मा
  • 2 बार – वैभव सूर्यवंशी
  • 2 बार – फिन एलेन

फिल साल्ट का रिकॉर्ड टूटा, अब जयसूर्या पर नजर

फिन एलेन ने इस सीजन में अब तक कुल 9 मैचों में 27 छक्के जड़ दिए हैं। इसके साथ ही वह केकेआर के लिए अपने डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने फिल साल्ट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2024 में 24 छक्के लगाए थे। अब एलेन की नजरें सनथ जयसूर्या के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर हैं, जो उन्होंने 2008 में 31 छक्के लगाकर बनाया था। कोलकाता के पास अभी दो मैच और बचे हैं, जिससे यह पूरी संभावना है कि एलेन इस सीजन में जयसूर्या के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।