Technical / 6,000 रुपये से कम में 15,999 रुपये वाली स्मार्टवॉच, केवल आज मौका

फेस्टिव सेल्स का दौर खत्म होने के साथ ही स्मार्टफोन्स और बाकी प्रोडक्ट्स पर मिल रहीं डील्स का फायदा मिलना भी बंद हो गया है। ऐसी ही एक डील आज खत्म होने जा रही है, जिसके तहत Fire Boltt की प्रीमियम स्मार्टवॉच 6,000 रुपये से कम कीमत में खरीदी जा सकती है। AMOLED डिस्प्ले और गोल डायल वाली स्मार्टवॉच को आठ अलग-अलग कलर ऑप्शंस में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Technical | फेस्टिव सेल्स का दौर खत्म होने के साथ ही स्मार्टफोन्स और बाकी प्रोडक्ट्स पर मिल रहीं डील्स का फायदा मिलना भी बंद हो गया है। ऐसी ही एक डील आज खत्म होने जा रही है, जिसके तहत Fire Boltt की प्रीमियम स्मार्टवॉच 6,000 रुपये से कम कीमत में खरीदी जा सकती है। AMOLED डिस्प्ले और गोल डायल वाली स्मार्टवॉच को आठ अलग-अलग कलर ऑप्शंस में खरीदने का मौका मिल रहा है।

दीपावली के मौके पर फायर बोल्ट के आधिकारिक स्टोर पर फेस्टिव सेल शुरू की गई थी, आज जिसका आखिरी दिन है। इस सेल में कंपनी की ढेरों स्मार्टवॉचेज कम कीमत पर बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदी जा सकती हैं। हालांकि, Fire Boltt Invincible प्रीमियम वियरेबल पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

इतनी कीमत पर खरीद सकते हैं स्मार्टवॉच

फेस्टिव ऑफर में फायर बोल्ट इन्विंसिबल स्मार्टवॉच को केवल 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इसके लिए EMI की मदद से भी भुगतान किया जा सकता है। इस वॉच का ओरिजनल प्राइस 15,999 रुपये है। 

ऐसे हैं Fire Boltt Invinsible के फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 454x454 पिक्सल्स रेजॉल्यूशन के साथ आता है। यह वॉच 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आती है। इसमें इन-बिल्ट 100 वॉच फेसेज के अलावा 100 स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलते हैं।

बिना फोन के म्यूजिक सुनने के लिए इस वॉच को TWS बड्स से कनेक्ट किया जा सकता है। ब्लूटूथ कॉलिंग का आसान विकल्प भी इस स्मार्टवॉच में मिल जाता है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आने वाले इस वियरेबल में SpO2 मॉनीटरिंग का विकल्प भी मिल जाता है। दावा है कि इस वॉच के साथ 15 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER