JHARKHAND / पांच साल की बच्ची से 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप

Zoom News : Apr 27, 2022, 12:21 PM
झारखंड के खूंटी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 12 साल के लड़के ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। शनिवार को तोरपा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से जिले भर में हड़कंप मच गया है।


पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि लड़की अपने घर के पास एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदने गई थी, जब वहां अकेले रहने वाले लड़के ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।


पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने दावा किया कि लड़के को रविवार को पकड़ लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि लड़के को रिमांड पर रांची के किशोर गृह भेज दिया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER