झारखंड / झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी, तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन लोगों के नाम शामिल हैं। इस सूची में जुगसलाई से मोचीराम बाउरी, जगननाथपुर से सुधीर सुंदी और तमाड़ से रीता देवी मुंडा को चुनावी मैदान में उतारा है। झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों पर आगामी 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरण में चुनाव होंगे। वहीं 23 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Jharkhand Assembly Elections | झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन लोगों के नाम शामिल हैं। इस सूची में जुगसलाई से मोचीराम बाउरी, जगननाथपुर से सुधीर सुंदी और तमाड़ से रीता देवी मुंडा को चुनावी मैदान में उतारा है। 


बता दें कि बीजेपी राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर हाल ही में उसका ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) से गठबंधन टूट गया है। आजसू अपने लिए 17 सीटें मांग रही थी लेकिन बीजेपी किसी हाल में उसे 10 सीट से ज्यादा देने को राजी नहीं थी। इसके बाद आजसू ने अपने 17 कैंडिडेट उतार दिए थे। ये बात बीजेपी को नागवार गुजरी और अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में बैठक कर आजसू के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया था।

झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों पर आगामी 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरण में चुनाव होंगे। वहीं 23 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।