लाइफस्टाइल / गांधी जयंती 2019: 5 चीजें जो महात्मा गांधी को थी सबसे ज्यादा पसंद

AMAR UJALA : Sep 20, 2019, 04:21 PM
2 अक्टूबर 2019 को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जश्न मनाएगा। 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में पैदा हुए मोहनदास करमचंद गांधी को पूरी दुनिया अहिंसा के पुजारी के रूप में पूजती है। भारत की आजादी में महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान पर हर भारतीय को गर्व है।  महात्मा गांधी अपने सादा-जीवन और उच्च विचारों के चलते प्यार से भारतीयों के बापू बन गए। महात्मा गांधी ने ही विश्व को सत्य की शक्ति से परिचय करवाया। गांधी के सत्याग्रह की ही बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए। गांधी जी शाकाहारी थे और अपने जीवन के एक वक्त में उन्होंने चाय और कॉफी तक का त्याग कर दिया था। खान-पान के साथ गांधी जी ने जितने प्रयोग किए शायद ही दुनिया के किसी शख्स ने आहार के साथ इतने और ऐसे प्रयोग किए होंगे। आइए जानते हैं महात्मा गांधी को कौन-सी पांच चीजें सबसे ज्यादा पसंद थी।

महात्मा गांधी को दाल-चावल पसंद था। दाल में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। गांधी जी की ही तरह हर भारतीय दाल-चावल काफी पसंद करता है।

गुजराती परिवार में पैदा होने की वजह से बचपन से ही रोटी गांधी जी को पसंद थी। वो अपने आहार में रोटी को शामिल किया करते थे। रोटी ऐसी चीज थी जिसे गांधी जी ने आजीवन खाया।

गांधी जी अक्सर अपने आहार में दही को शामिल किया करते थे। जैसा कि हम जानते हैं कि दही और छाछ ऐसी चीज है जो हर भारतीय को लगभग पसंद होती है और लोग इसे अपने आहार में शामिल करते हैं।  दही और छाछ पाचन क्रिया के लिए बेहद लाभकारी होती है।

गांधी जी को बैंगन भी पसंद था।  महात्मा गांधी अपने भोजन में उबला हुए बैंगन का हिस्सा लेते थे।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER