एंटरटेनमेंट / सड़क के बीचों-बीच गौहर खान ने पति को किया Kiss, ऐसा रहा जैद का रिएक्शन

Zoom News : Jul 05, 2021, 01:32 PM
एंटरटेनमेंट | बिग बॉस (Bigg Boss) फेम टीवी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) दोनों को ही फैंस खूब पसंद करते हैं। गौहर और जैद सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कभी पीछे नहीं रहती है। अब दोनों ने अपनी वेकेशन से कुछ शानदार तस्वीरे पोस्ट की हैं।     

गौहर-जैद की मास्को वेकेशन

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) इन दिनों रूस की राजधानी मास्को में हैं और खूब फन कर रहे हैं। दोनों ने अपनी कुछ प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। 

प्यार में डूबे नजर आए गौहर-जैद

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों किस करते भी दिख रहे हैं। 

दोनों ने लिखा एक जैसा कैप्शन

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने फोटो साझा करते हुए सेम टू सेम कैप्शन भी लिखा है, 'लव इन मास्को।' दोनों की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस ने की दुआ

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) के परिवार वाले भी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं फैंस कामना कर रहे हैं कि दोनों की जोड़ी को नजर न लगे।

दोनों ने पहने ऐसे कपड़े

गौहर खान (Gauahar Khan) ने तस्वीरों में येलो स्लीवलेस टॉप और फ्लेयर्ड जीन्स पहनी है। वहीं जैद दरबार (Zaid Darbar) ने ब्लू ट्रैक पैंट के साथ ग्रे स्वेटशर्ट कैरी की है। 

बीते साल की थी शादी

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने बीते साल बड़ी धूम-धाम से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER