Jharkhand / दुमका में पेट्रोल डाल जलाई गई लड़की की मौत, शादी से इनकार की सजा

Zoom News : Oct 07, 2022, 05:27 PM
झारखंड के दुमका में शादी से इनकार पर पेट्रोल छिड़क जलाई गई युवती की मौत हो गई है। बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजी गई पीड़िता की वहां पहुंचते ही मौत हो गई। जरमुंडी के भालकी गांव में एक 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। आरोपी युवक राजेश राउत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

सूत्रों के मुताबिक राजेश और मारुति के बीच पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला राजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है। 

इसके बाद भी वह मारुति कुमारी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मारुति कुमारी जामा के भैरवपुर गांव की रहने वाली है। वह अपने नाना किशन रावत के घर भालकी गांव के भरतपुर टोला में आई थी। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे मारुति के नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल जला दिया। गंभीर रूप से घायल मारुति कुमारी को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER