नाइजर में हमला / बंदूकधारियों ने 6 फ्रांसीसी नागरिकों समेत 8 को गोलियों से भूना

पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में कुछ बंदूकधारियों ने सहायताकर्मियों के समूह पर हमला कर दिया। उन्होंने छह फ्रांसीसी नागरिकों समेत आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक स्थानीय गाइड और एक ड्राइवर भी शामिल हैं। हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। तिलाबेरी इलाके के गवर्नर तिडजानी इब्राहिम ने इस बात की जानकारी दी है।

नाइजर: पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में कुछ बंदूकधारियों ने सहायताकर्मियों के समूह पर हमला कर दिया। उन्होंने छह फ्रांसीसी नागरिकों समेत आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक स्थानीय गाइड और एक ड्राइवर भी शामिल हैं। हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग कर दी। तिलाबेरी इलाके के गवर्नर तिडजानी इब्राहिम ने इस बात की जानकारी दी है।


फायरिंग में 6 फ्रांसीसी नागरिकों की मौत

फ्रेंच प्रशासन ने भी फ्रांसीसी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। ये फ्रांसीसी नागरिक एक अंतरराष्ट्रीय सहायता समूह के लिए काम करते थे। नाइजर के रक्षा मंत्री इस्सौफौ कटंबे ने ये जानकारी दी है। इससे पहले अधिकारियों ने उन्हें पर्यटक बताया था। बताया जा रहा कि ये सभी लोग राजधानी नियामे के दक्षिण-पूर्व में स्थित जिराफ रिजर्व पार्क देखने गए थे। जहां पर बंदूकधारियों ने फायरिंग कर दी।

जिराफ रिजर्व पार्क देखने के दौरान हमला

हमले के बाद मृतकों के शव सड़क पर मिट्टी में पड़े हुए थे। वो जिस गाड़ी से थे उसे भी हमलावरों ने जला दिया था। फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है ये साफ नहीं हुआ है लेकिन कई आतंकी संगठन नाइजर में काफी एक्टिव हैं। उन्हीं पर हमले का शक जताया जा रहा है। इस इलाके में बोको हराम समेत कई आतंकी समूह सक्रिय बताए जा रहे हैं। साथ अल-कायदा से जुड़े समूह और आईएस के ग्रुप भी इस इलाके में तेजी से बढ़ रहे हैं।

फ्रांस सरकार ने नागरिकों से नाइजर नहीं जाने की दी सलाह

इस बीच फ्रांस की सरकार ने नागरिकों से नाइजर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। वहीं फ्रांसीसी नागरिकों पर हुए हमले को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने रविवार को अपने नाइजर समकक्ष महामदौ इस्सौफौ से फोन पर बात की। फ्रांस के एनजीओ ACTED ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके स्टाफ पर नाइजर में हमला किया गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER