स्मार्टवॉच / SpO2 और हार्ट-रेट सेंसर के साथ भारत में लॉन्च हुई Helix Smart, कीमत 3,995 रुपये

Zoom News : Feb 22, 2021, 05:33 PM
Helix India ने भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच Helix Smart लॉन्च कर दी है। इस वॉच का डिजाइन आकर्षक है और इसमें टच डिस्प्ले दिया गया है। मुख्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को Helix Smart में SpO2 और हार्ट-रेट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा वॉच में म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा दी गई है।

Helix Smart की कीमत 3,995 रुपये है। यह वॉच पिंक, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस वॉच को कंपनी के आधिकारिक रिटेल स्टोर और वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Helix Smart के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Helix Smart में चौकोर डायल के साथ दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में पांच दिन का बैकअप देती है। इसके साथ ही वॉच में हार्ट-रेट सेंसर, SpO2 और स्लीप एंड एक्टिविटी ट्रैकर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को वॉच में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन समेत म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलेगी।

इस वॉच से मिलेगी कड़ी टक्कर

Helix Smart को भारतीय बाजार में Huami Amazfit Bip U से कड़ी टक्कर मिलेगी। Amazfit Bip U की बात करें तो इसकी कीमत 3,999 रुपये है। Amazfit Bip U स्मार्टवॉच PAI (पर्सनल एक्टिविटी इंटेलीजेंस) के साथ आएगी,  जो यूजर्स के ओवरआल फिटनेस को इंडीकेट करेगी। स्मार्टवॉच में 1.43 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगी। इसका रेजोल्यूशन 320x302 पिक्सल होगा। स्मार्टवॉच  TFT-LCD कलर डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेाग। साथ ही एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग होगी। स्मार्टवॉच में 50 से ज्यादा वॉच फेस और 60 से ज्यादा स्पोर्ट फीचर मिलेंगे।

Amazfit Bip U स्मार्टवॉच में रनिंग, साइकलिंग, योगा, स्केटिंग, किकबॉक्सिंग जैसे फीचर्स दिये गए हैं। साथ ही स्मार्टवॉच में रोजाना की गतिविधियों के साथ स्टेप, कैलोरी, डिस्टेंस और एक्टिव ऑवर की जानकारी मिलेगी। यह स्मार्टवॉच 50 मीटर गहरे पानी में खराब नही होगी। स्मार्टवॉच में दो PPG bio-tracking ऑप्टिकल सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से 24x7 हर्ट रेट मापा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टवॉच में SpO2 बल्ड ऑक्सीजन लेवल मापने की सुविधा होगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER