- भारत,
- 29-Dec-2019 07:30 AM IST
झारखंड | झारखंड में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन के बहुमत में आने के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर (रविवार) को मोरहाबादी मैदान में दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। झारखंड के 19 साल के इतिहास में सोरन परिवार पांचवी बार सत्ता में आया है। शिबू सोरेन तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि उनके बेटे युवा आदिवासी नेता हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे। इससे पहले वे वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री बने थे।विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद महागठबंधन को जनादेशगौरतलब है कि को आये चुनाव परिणामों में विपक्षी गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया था, जबकि बीते 24 दिसंबर को बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा ने भी अपने तीन विधायकों का समर्थन उनकी सरकार को बिना शर्त देने की घोषणा कर दी।गठबंधन में जहां झामुमो को 30 सीटें जीतने में सफलता मिली है वहीं कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट जीती है। सत्ताधारी भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि 2014 के चुनावों में उसे 37 सीटें मिली थीं और उसके सहयोगी आजसू को पांच सीटें मिली थीं। इस बार के चुनावों में आजसू ने अलग से उम्मीदवार उतारे जिसका खामियाजा उसके साथ भाजपा को भी उठाना पड़ा। आजसू को इन चुनावों में 53 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर सिर्फ दो सीटें जीतने में सफलता मिली।
