Bollywood / 'वीमेन फिटनेस इंडिया' मैगज़ीन की कवर गर्ल बनी हिना खान

Zoom News : Sep 04, 2020, 11:19 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | हिना खान ने पूरी इंडस्ट्री को दिखा दिया है की अगर इंसान मेहनत करे तो सफलता पीछे पीछे आके उसके कदम चूमती हैं। स्टार प्लस के शो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है', की अक्षरा बनकर उन्होंने जो सफर शुरू किया था , आज उस सफर में वह बहुत आगे आ गयी हैं। हिना अभी हाल ही में 'वीमेन फिटनेस इंडिया ' मैगज़ीन के सितम्बर कवर इशू पर आयी नजर और हमेशा की तरह उन्होंने इस कवर को भी पूरी तरह से ओन किया।

हिना ने अपने फैंस के साथ यह कवर पेज शेयर किया और उनकी  इस फोटो को  देखकर उनके फैंस बेहद खुश हुए। वह अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती रहती है और उनके फैंस उनकी इन लुक्स को काफी सराहते हैं।हिना के इस स्टन्निंग लुक में आप उन्हें हाई स्लिट गाउन में देख सकते है।

हिना खान की उपलब्धियों की लिस्ट काफी लम्बी हो चुकी हैं। टेलीविज़न से लेकर कांन्स के रेड कारपेट पर चलने तक का सफर उन्होंने सफलता के साथ तय किया।अपने करियर के पीक पर होने के बावजूद उन्होंने बिग बोस में आकर साबित कर दिया था कि वह रिस्क लेने से नहीं घबराती है और वह अपने करियर के हर पड़ाव पर कुछ नया करना चाहती है। जहाँ टीवी इंडस्ट्री में कोई लीड एक्ट्रेस विलन का रोल नहीं करती, उन्होंने कोमोलिका का किरदार निभाया और ऑडियंस को साबित कर दिया की उनके जैसा कोई नहीं।

टेलीविज़न के साथ साथ अब उन्होंने वेब वर्ल्ड की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ दी है और धीरे-धीरे वह फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने की ओर अग्रसर हो रही हैं। हिना के लिए कहा जा सकता है की वह जो करती है, सही तरीके से करती हैं।

वर्कफ़्रंट पर, हिना अब एकता कपूर के शो ' नागिन 5 ' में नजर आ रही है जिसमेवह  एक इच्छाधारी नागिन के रूप में नजर आएँगी। ऑडियंस ने उनके इस रूप को भी काफी पसंद किया हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER