राशिफल 13 दिसंबर 2020 / वृश्चिक राशि में ग्रहों की पंचायत, देखें किस राशि के लिए कैसा है आज का दिन

Zoom News : Dec 13, 2020, 11:38 AM
मेष:

Horoscope Today, 13 दिसंबर आज के सितारे, रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मंगल की राशि वृश्चिक में हो रहा है। इस राशि में ही आज सूर्य, बुध, केतु और शुक्र भी मौजूद हैं। ऐसे में आज वृश्चिक राशि में 5 ग्रहों का अनोखा संयोग बना है। इन स्थितियों में आज दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, देखें क्या कहता है आज का राशिफल।

आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा, दूसरों की मदद करने में सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिससे आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है। लेकिन आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब होंगे। पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के सहयोग से लाभ की स्थितियां बनेंगी और पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज का दिन परिजनों का सुखद व्यतीत होगा। भाग्य का साथ मिलेगा और हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लंबित कार्यों को पूर्ण करने में सहयोग मिलेगा और छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। माता पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। सांयकाल के समय किस अतिथि के आगमन से मन हर्ष होगा और किसी मांगलिक कार्य में सम्मलित होने से सम्मान भी बढ़ोगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

अधिकारियों के सहयोग से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। इसमें पिता का सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगा लेकिन व्यर्थ व्यय से बचें। अनुभवों की मदद से कठिन समस्या का समाधान खोजने में सफल होंगे। लव लाइफ में मधुरता होगी। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन मनोबल बढ़ोगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में आपका व्यय कीर्ति बढ़ाएगा। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह आर्थिक लाभ कराएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

अटके हुए कार्य पूरे होने से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी, जिससे कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। सामाजिक कार्य करने से मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थित तनावपूर्ण हो सकती है लेकिन भाई-बहन के सहयोग सभी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। निवेश के लिए सही समय है। लेकिन भविष्य से संबंधित कोई भी निर्णय शीघ्रता व भावुकता में न लें। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। सांयकाल का समय देव दर्शन व दान-पुण्य के कार्य में व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र के जातकों को सामाजिक कार्य करने से सफलता मिलेगी। नए कार्य की रुपरेखा बनाएंगे। छात्रों की उच्च शिक्षा से संबंधित इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी संपन्न होंगे। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। बाहर के खान-पान से बचें। लव लाइफ में वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो संबंधों में मधुरता आएगी। बड़े भाई के सहयोग से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। किसी प्रियजन के दर्शन से सांयकाल का समय हास्य परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में आपकी ख्याति का विस्तार होगा। व्यावसायिक शत्रु आपकी बुद्धिमत्ता से पराजित होंगे और उनसे निजात भी मिलेगी। विदेश से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा और आपकी योजना को गति मिलेगी। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय हो सकता है लेकिन मन में हर्ष रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए कुछ धन व्यय करेंगे। निवेश के लिए सही समय है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वाक् पटुता विशेष सम्मान दिलाएगी, साथ ही नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। अधिक मागदौड़ करने से बचें अन्यथा मौसम का विपरित प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनस में बढ़ोतरी के लिए जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। संतान के विवाह की चिंता समाप्त होगी, विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव सामने आएगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

बेरोजगर युवाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी। परिवार में वाणी पर संयम रखें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी वरिष्ठ का सहयोग आर्थिक पक्ष को मजबूत होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट फायदेमंद होगी और संबंधों में मधुरता आएगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा लेकिन धार्मिक कार्यों में व्यय भी होगा। संक्रमण संबंधित रोगों से सावधान रहें और स्वास्थ्य नियमों का पालन करें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज घर की जरूरी चीजों की खरीददारी पर धन खर्च हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन के लेन-देन में आज सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में आपको विजय मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार के छोटे सदस्य के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप नौकरी परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परिक्षा में सफलता मिलेगी और पारिवारिक उत्तरदायित्व भी पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सांयकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका फायदा कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा। किसी परिचित के माध्यम से व्यावसायिक मामलों में रुकावटें दूर होंगी। पत्नी को शारीरिक कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है लेकिन सांयकाल के समय स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त से पहले उसके सभी वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। छात्र भविष्य की योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए एकाग्रता से काम करें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में आपको लाभ होगा। पारिवारिक बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से मन प्रसन्न होगा और पार्टी मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन आनंद दायक बीतेगा और पास व दूर की यात्रा भी हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। इससे आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER