राशिफल 19 दिसंबर 2020 / शनि की राशि कुंभ में आज आए हैं चंद्रमा, देखिए कैसा रहने वाला है आपका शनिवार

Zoom News : Dec 19, 2020, 10:38 AM
मेष:

19 दिसंबर शनिवार को ग्रह नक्षत्रों की गणना बताती है कि आज चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि में हैं। सूर्य और बुध की स्थिति आज धनु में जबकि मकर राशि में गुरु और शनि चल रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति आज आपके लिए क्या कह रही है, जानने के लिए देखिए आज का राशिफल.

आज का दिन आपके लिए सुखद है। आज आपको काफी संघर्ष के बाद परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब आपको भाग्य भी साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटा मोटा पार्ट टाइम करने के बारे में भी समय निकाल सकते हैं। आज महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अतः प्रयत्नशील रहें। भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन आज हो सकता है। जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इसमें आपका धन व्‍यय हो सकता है, लेकिन आपको अच्‍छा लगेगा। भाग्‍य 97 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज के दिन आपको भाग्‍य की ओर से अच्‍छे संकेत मिल रहे हैं। आपकी उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आपको खुद भी अपनी नजर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका मुख्‍य प्रयास होना चाहिए तभी आप सफलता को कायम रख पाएंगे। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें। परिश्रम का मीठा फल आपको मिलकर रहेगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी आपके साथ है।

कर्क:

आ‍ज का दिन परोपकार में बीतेगा। आज आपको किसी बहन भाई की चिंता टहल सेवा में परेशान होना पड़ सकता है। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। हो सके तो सबको साथ में लेकर कहीं घूमकर आने का प्‍लान भी बना सकते हैं। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आपका कारोबार इस वक्‍त मंदा चल रहा है तो इस वक्‍त आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है, क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। आगे बढ़कर काम को अपने हाथ में लेना पड़ेगा। तभी आपको सफलता प्राप्‍त होगी और आप आगे बढ़ सकेंगे। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपका काफी व्‍यस्‍त है और भागदौड़ में बीतने वाला है। हालांकि उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। आपको हर प्रकार के सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी और सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मित्रों की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज किसी वजह से आप चिंतित और परेशान रहने वाले हैं। अपनों की ही किसी बात से आपका मन दुख सकता है और आप तनाव में आ सकते हैं। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही, कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में शत्रु आपके काम में खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से लोगों को पराजित कर सकते हैं। आज भाग्‍श 70 फीसदी आपका साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको कहीं से मंगल समाचार प्राप्‍त हो सकता है। परिवार के लोग आपके साथ खड़े हैं और हर मोड़ पर आपका साथ देंगे। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। नवीन योजनाएं सफल होंगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन कई मामलों में आपके लिए खास होने वाला है। आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्‍त होगा। रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है और सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल आपके पक्ष में हैं और भाग्‍य आपके साथ है। व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी विनोद बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मन से करें तो लाभ भी प्राप्‍त होगा। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन समाज के उच्‍च वर्ग के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में बीतेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय के आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी और भाग्‍य भी इस मामले में आपका साथ देगा। यात्रा, मंगल उत्सव का संयोग बन रहा है। आप परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज दिन शुभ है और उन्नति के मार्ग में कई रास्‍ते खुलेंगे। अध्ययन व अध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्‍यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें, किसी भी कीमत पर आपको वापस प्राप्‍त नहीं होगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें। आपको शुभ फल प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER