राशिफल 24 दिसंबर 2020 / 2 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल रहा लाभ

Zoom News : Dec 24, 2020, 10:34 AM
मेष:

Todays Horoscope 24 December, 24 दिसंबर गुरुवार को सितारों की गणना बताती है कि चंद्रमा आज दिन रात मेष राशि में संचार करेंगे। आज ही मंगल भी अपनी राशि मेष में आए हैं। ऐसे में दो ग्रहों के मेष में आने से इस राशि में धन दायक योग बना है। शुक्र और केतु के साथ मंगल का षडाष्टक योग बना है। इन स्थितियों में आज आपका दिन कैसा बीतेगा आइए देखें…

ग्रहों के शुभ योग से आपके लिए अच्‍छी स्थिति का निर्माण हो रहा है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना है। किसी काम के पूरा न होने की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। शाम के वक्‍त आप मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज आपके लिए भाग्‍य के अच्‍छे योग बन रहे हैं और संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है और ऐसा करने से आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। शाम को दोस्‍तों के साथ किसी प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन के स्‍तर में सुधार होगा और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागेदारी व साथियों का सहयोग प्राप्‍त होगा। आलस्य त्यागकर सक्रिय रहें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आपको किसी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। शाम के वक्‍त आपका पठन-पाठन में मन लगेगा और रात में आपको नींद भी अच्‍छी आएगी और आज भाग्‍य का 70 फीसदी साथ मिलेगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए प्रसन्‍नता भरा बीतेगा और घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने, अकस्मात बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। आज किसी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। पाचन क्रिया मंद और वायु विकार से परेशानी हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपको भाग्‍य का साथ मिल रहा है और कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय वृद्धि होगी। लिखने-पढ़ने के पेशे से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी, क्रोध से बचें। संतान पक्ष की तरफ से भी उच्च शिक्षा से संबंधित परिणाम प्राप्‍त होंगे। आज शाम को उत्‍तम संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। आज भाग्‍य का 78 फीसदी साथ प्राप्‍त होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई से भरा हो सकता है और आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य हो सकते हैं। हालांकि परिवार में सब कुछ सही रहने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शाम के वक्‍त पढ़ने में रुचि बढ़ेगी और रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज के दिन आपको अपनों का साथ मिलेगा और आपका कोई बड़ा कार्य भी संपन्‍न होने की उम्‍मीद है। माता का आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। आज रुका धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्‍त होंगे, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन आपका काफी व्‍यस्‍तता के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम आपको सुखद प्राप्‍त होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयम रखें, किसी संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि खुद को उलझने से बचाएं। शाम से लेकर रात तक निकट की यात्रा का योग है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज के दिन आपको शुभ योग की प्राप्ति हो रही है और राज्य, मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि हो रही है। आज आपके भाग्य का उदय होगा और धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि होगी और साथ ही शत्रुओं का नाश होगा। अंत में सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति होगी और मनोरथ सिद्धि होगी। जो कार्य काफी समय से प्‍लान में हैं, आज उनकी शुरुआत होने का दिन है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता होगी और आय में वृद्धि होगी। क्रोध को काबू में रखें तो सारे काम बिना किसी झंझट के आसानी से बनते रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है। इससे संभलकर रहें। धार्मिक आयोजन में भागीदारी बढ़ सकती है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आपका दिन मिश्रित फलदायी साबित होने जा रहा है और धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में भी खर्च होगा और भाग्‍य का भी साथ प्राप्‍त होगा। मित्रों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज के दिन आपको निवेश में बहुत लाभ होगा और आगे बहुत फायदा होगा। भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER