राशिफल 29 दिसंबर 2020 / मिथुन राशि आए चंद्रमा, 6 राशियों में बना है लाभ का योग

Zoom News : Dec 29, 2020, 10:26 AM
मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 29 जून मंगलवार को चंद्रमा का प्रवेश मिथुन राशि में हुआ है। राशिचक्र की तीसरी राशि में संचार करता हुआ चंद्रमा सिंह और मकर राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बन रहे हैं, सावधान रहकर अपने कार्य पर पूरा फोकस रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए कार्य सफल होंगे लेकिन अभी रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में एक दुसरे को समझने का समय है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

रोजगार के क्षेत्र में योग्यता बढ़ने से सफलता मिलेगी और आमदनी बढ़ने के योग बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय उत्तम है, नए सौदों की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापार स्थल में कुछ कठोर निर्णय लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक लोगों का सहयोग मिलेगा और अधूरे कार्य उनके सहयोग से पूरे होंगे। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें और वाणी पर संयम रखें। आपके कार्य से विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

छात्र भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सफल होंगे, उनको सभी प्रकार का सहयोग मिलेगा। भाई-बहन के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और संपत्ति में इजाफा होगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और आपका सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में गिफ्ट मिलेगा और आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ संबंध मधुर होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्य सफल होंगे और आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा और धन, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रपंचों और विवादों से दूर ही रहना उचित होगा। निराशा से दूर ही रहें तो बेहतर होगा। बंधुजनों का सहयोग भी मिलता रहेगा। छात्रों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक रूप से समय अच्छा कर्जों से मुक्ति मिलेगी और किसी विशेषज्ञ की सलाह से निवेश में भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

विदेश से व्यापार करने वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। छात्र कार्य में एकाग्रता बनाए रखें, सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधित विवादों से कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। रोजी रोजगार की दिशा में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से उपहार व सम्मान मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। मित्रों व प्रियजनों के साथ यात्रा करना सुखद व लाभप्रद होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

व्यवसायियों को नए अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने से सम्मान प्राप्त होगा। किसी मित्र की सहायता का अवसर मिलेगा। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खान-पान में संयम रखें। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी। भाई का मार्गदर्शन कठिन निर्णय में सहायक होगा। छात्रों को सहपाठियों के सहयोग मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी और व्यापार कर रहे नए जातकों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी अजनबी व्यक्ति से होने वाली मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत साबित होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। सायंकाल के समय आपकी जेब में कुछ ऐसा धन आ सकता है जिसके सहारे आप अपने रूके हुए काम निकाल सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

माता-पिता से स्नेह प्राप्त होगा और छात्रों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों की पूर्ति के लिए शासन सत्ता का सहयोग बना रहेगा। अपने अटके हुए उधार को वसूल करने का आज का दिन अच्छा है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। पिता का सहयोग व्यापार बढ़ोतरी के लिए सहायक होगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका बन रही है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकात है और सफलता प्राप्ति के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक दिशा में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन किसी भी तरह के निवेश करने से बचें। वाणी की सौम्यता समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा लेकिन बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और लव लाइफ में प्रसन्नता के कारण बनेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

छात्रों को मनचाहे परिणाम प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा और नए योजना पर काम करने के लिए समय निकालेंगे। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी लेकिन कार्य का बोझ भी बढ़ा रहेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और विरोधी परास्त होंगे। सायंकाल का समय धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और संतान के भविष्य से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर अपने काम से काम रखें और किसी भी तरह के झगड़ा व विवाद से बचें। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी की सलाह से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

छात्रों को भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए नई संभावानाओं की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में आ रही अड़चनों से मुक्ति मिलेगी और वहीं छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, उसमें राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा। अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह के संक्रमण से दूरी बनाकर रखें, स्वास्थ्य नियमों का पूरी तरह पालन करें। जीवनसाथी से रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER