बॉलीवुड / ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को उनकी बेटी समझ बैठे लोग

Zoom News : Jul 24, 2022, 10:17 PM
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता इसी साल सुर्खियों में आया है। दोनों के रिलेशनशिप में होने की पहले खबरें आईं और फिर दोनों कई बार साथ में एक दूसरे का हाथ थामे यहां-वहां नजर आने लगे। अभी हाल ही में ऋतिक रोशन और सबा आजाद फिर एक बार एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई पड़े और पापाराजी ने दोनों की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए।

रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल हुए ऋतिक-सबा

सबा और ऋतिक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं लेकिन लोगों पर इस पर रिस्पॉन्स बहुत पॉजिटिव नहीं है। बल्कि अधिकतर लोग ऋतिक रोशन और सबा आजाद को ट्रोल करते दिखाई पड़े। अधिकतर यूजर्स को सबा के ऋतिक रोशन की बेटी होने का वहम हो गया। जिन्होंने सबा को पहचाना भी, उन यूजर्स ने भी दोनों के एज गैप को लेकर खरी-खोटी सुनाई है।

लोगों को लगा कि 'बाप-बेटी' साथ चल रहे हैं

एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बाप बेटी'। दूसरे ने लिखा, 'बॉलीवुड वालों की एक वाइफ क्यों नहीं होती है रे बाबा।' एक अन्य यूजर ने ऋतिक रोशन पर तंज कसते हुए लिखा, 'मुझे पहली नजर में ऐसा लगा जैसे ये उसकी बेटी है।' बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद की हाइट और दोनों की फिजीक में भी काफी फर्क है।

प्रियंका-निक से भी ज्यादा है दोनों का एज गैप

इसके अलावा दोनों की एज में भी काफी ज्यादा गैप है। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन की उम्र जहां 48 साल है वहीं उनकी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद की उम्र सिर्फ 36 साल है। यानि दोनों की उम्र में 12 साल का फर्क है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में 10 साल का गैप है और ऋतिक-सबा का एज गैप उससे भी ज्यादा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER