इंडिया / हैदराबाद एनकाउंटर: मेनका गांधी ने कहा जो हुआ वह सही नहीं

AajTak : Dec 06, 2019, 12:27 PM
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद मेनका गांधी ने हैदराबाद एनकाउंटर पर सवाल उठाया है।  मेनका गांधी ने कहा कि हैदराबाद में जो हुआ वह सही नहीं है। एनकाउंटर इसका सॉल्यूशन नहीं है।  आरोपियों को एक न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए।  ये आरोपी तो थाने या जेल में होंगे, कहां भाग कर जा रहे थे। 

हैदराबाद रेप केस एनकाउंटर में तड़के 3 बजे क्या हुआ? जानिए 5 बड़ी बातें

मेनका गांधी ने कहा, 'वहां पर जो भी हुआ है, वह बहुत भयानक हुआ इस देश के लिए, क्योंकि आप कानून को हाथ में नहीं ले सकते हैं।  वैसे भी उनको फांसी मिलती।  अगर आप उनको पहले ही बंदूक से मार दोगे, तो फिर फायदा क्या है, अदालत का, पुलिस का, कानून का।  फिर आप बंदूक उठाओ और जिसको भी मारना है मारो। '

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER