IND vs PAK / पाकिस्तान को भारत ने किया बाहर, लीग मुकाबले में गजब का रौंदा

Zoom News : Aug 09, 2023, 10:28 PM
IND vs PAK: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने टूर्नामेंट के आखिरी लीग मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से हराया। यह भारत की पाकिस्तान पर 65वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक 83 मुकाबले खेले जा चुके हैं। चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने डबल गोल दागे। उन्होंने 23वें और 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। एक-एक गोल जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह की स्टिक से आए। जुगराज ने मुकाबले के 36वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया, जबकि आकाशदीप सिंह ने 55वें मिनट में फील्ड गोल किए। आगे पढ़िए मैच रिपोर्ट...

पहला क्वार्टर : भारत का दबदबा, हरमन ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागा

भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की, हालांकि शुरुआती मिनटों में टीम ने पेनल्टी गंवाई, लेकिन कृष्ण बहादुर पाठक ने शानदार बचाव किया। फिर 8वें मिनट में रेफरी ने जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड दिखा दिया। क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी मिला और पाकिस्तानी कप्तान उमर भुट्‌टा को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इस पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रेग फ्लिक के साथ गोल दागा।

दूसरे क्वार्टर : भारत की बढ़त दोगुनी एक गोल दागा

दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने अग्रेसिव एप्रोच रखी। पाकिस्तान ने बॉल जीतने की लगातार कोशिश की। भारतीय खिलाडियों ने कम्पोजर बनाए रखा और डिफेंसिव गेम खेलते हुए 2 बड़े मौके भी बनाए। कॉर्नर का फायदा उठाते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने फिर एक बार गोल दाग दिया 2-0 से लीड दिलाई।

दूसरे गोल के बाद भारत फिर अटैकिंग गेम खेलने लगा और गेम कंट्रोल ले लिया। प्लेयर्स के डी के अंदर 4 मौके बनाए। इसके बाद भारत ने आखिरी मिनट में लॉन्ग पास के साथ गेम खेला। दूसरे गोल के बाद पाकिस्तान को एक बार भी भारत के बॉक्स में जाने का मौका नहीं मिला। आखिरी मिनट में भारत को एक पेनल्टी का मौका मिला, लेकिन गोल नहीं आया।

तीसरा क्वार्टर : जुगराज के गोल से भारत की बढ़त मजबूत, स्कोर 3-0

तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही कृष्ण पाठक ने एक गोल बचाया। गुरजंत सिंह ने पेनल्टी कार्नर बॉल जीती और 36वें मिनट में भारत की लीड को 3-0 से बढ़ा दिया। भारत ने 5 पेनल्टी कार्नर में 3 गोल दागे। आकाशदीप सिंह ने 42वें गोल का सुनहरा मौका गवां दिया।

देखिए स्टार्टिंग-11

भारत: कृष्ण बहादुर पाठक, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, सुखजीत सिंह।

पाकिस्तान: अकमल हुसैन, एहतिशाम असलम, अकील अहमद, अरशद लियाकत, अब्दुल राणा, अब्दुल हन्नान, जिक्रिया हयात, उसामा बशीर, उमर भुट्टा, मुहम्मद सुफियान खान, अफराज।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER