India-Pakistan / भारत ने पाकिस्तान को झूठ का डोजियर पेश करने पर लगाई लताड़, जानिए क्या कहा?

Zoom News : Nov 25, 2020, 12:26 PM
India-Pakistan: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को झूठ का डोजियर पेश करने के लताड़ लगाई है। भारत ने कहा, दस्तावेजों को मनगढ़ंत बनाना और झूठे बयान देना पाकिस्तान के लिए नया नहीं है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों की सबसे बड़ी संख्या पाकिस्तान में ही है। 

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक डोजियर दिया, जिसमें भारत पर पाकिस्तान में 'आतंकवाद' का आरोप लगाया गया था। उसके ठीक एक दिन बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कुछ सदस्यों को एक डोजियर मुहैया कराया था, जिसमें पिछले सप्ताह पाकिस्तान स्थित- जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का चार आतंवादियों के भारत में घुसपैठ का जिक्र है। आपको बता दें कि सुरक्षा बलों के जवानों ने चारों को मार गिराया था।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के डोजियर का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत टीएस तिरुमूर्ति कहा, "पाकिस्तान द्वारा प्रस्तुत 'झूठ का डोजियर' की विश्वसनीयता शून्य है। दस्तावेजों को गलत साबित करना और झूठे कथन का समर्थन करना, यह पाकिस्तान के लिए कोई नई बात नहीं है।' शीर्ष भारतीय दूत ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों और संस्थाओं के लिए पाकिस्तान विश्व का सबसे बड़ा पनाहगार देश है।

भारतीय राजदूत ने पूछा- एबटाबाद याद है! - आतंकी संगठन अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन को 2 मई, 2011 को एबटाबाद में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने मार दिया था। उसे पाकिस्तान में उस जगह गोलाबारी के दौरान सिर में गोली लगी थी, जहां वह पनाह लिए हुए था। पाकिस्तान ने लंबे समय से देश में लादेनी उपस्थिति से इनकार किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER