भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों और आतंकी हमलों के विरोध में टॉस के दौरान हाथ न मिलाने का निर्णय लिया है।

भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा
भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई। 


अक्षर ने बाबर को क्लीन बोल्ड किया

पावरप्ले के 5वें ओवर में पाकिस्तान ने चौथा विकेट खो दिया है। ओवर की पांचवी गेंद पर अक्षर पटेल ने बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया। बाबर ने 7 गेंद पर 5 रन बनाए। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 34/4 है।



पर पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका भी बुमराह ने दिया। उन्होंने कप्तान सलमान अली आगा को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब बाबर का साथ देने उस्मान खान आए हैं।



पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान को शून्य पर पहला झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। अब सईम अयूब का साथ देने कप्तान सलमान आगा आए हैं।


भारत की पारी समाप्त

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

ईशान के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट। कप्तान सलमान अली आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को एक-एक विकेट मिले।


15वें ओवर में भारत को दो झटके

15वें ओवर में भारत को सईम अयूब ने लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद आए हार्दिक पांड्या को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।



ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट

भारत को दूसरा झटका नौवें ओवर की चौथी गेंद पर सईम अयूब ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह 40 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाने में कामयाब हुए। ईशान और तिलक के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। अब तिलक का साथ देने कप्तान सूर्यकुमार


भारत को शुरुआती झटका

भारत को पहला झटका कप्तान सलमान आगा ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी के हाथों कैच आउट कराया। अब ईशान का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।



टॉस में BCCI ने सूर्यकुमार यादव का अकेले फोटो जारी किया



दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।


पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सलमान आगा ने बताया कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं है।


नकवी पहुंचे स्टेडियम

मोहसिन नकवी भी पहुंचे आर प्रेमदासा स्टेडियम।


टॉस से पहले हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया

हनुमानकाइंड ने फिल्म धुरंधर के मशहूर टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म किया हैं। इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। हनुमानकाइंड ने धुरंधर टाइटल ट्रैक में रैप किया है।



भारतीय सेना के जवान टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए



भारत जारी रख सकता है नो हैंडशेक नीति

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारतीय टीम इस मैच में भी नो हैंडशेक नीति पर अमल करेगी और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। यहां तक कि टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। मालूम हो कि पिछले साल एशिया कप के दौरान तीनों ही मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ


शाम को सात बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच

टी20 विश्व कप 2026 का आज सबसे बड़ा मैच है। भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम शाम सात बजे मैच के लिए मैदान पर पहुंच जाएंगी। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। तभी पता चलेगा कि टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। उसके बाद मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें ने अपनी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में मुकाबला कड़ाकेदार होगा, इसकी पूरी संभावना है। 


भारत का दबदबा साबित करने वाले 2 रिकॉर्ड

टूर्नामेंट में 10 मैच से नहीं हारा भारत: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के नाम लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे, अब 2026 में 2 मैच जीतकर टीम नया रिकॉर्ड बना चुकी है।

पाकिस्तान को 8 में से 7 वर्ल्ड कप मैच हराए: टी-20 वर्ल्ड कप में IND-PAK में 8 मैच खेले गए, 7 में भारत और महज 1 में पाकिस्तान को जीत मिली।


IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला आज

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी है। BCCI के अधिकारी ने PTI को बताया कि टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

मौसम विभाग ने कोलंबो में 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौजूदा समय में कोलंबो में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। ओपनर अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की जगह मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव या फिर वॉशिंगटन सुंदर को चांस मिल सकता है।