दुबई / भारतीय बेटी ने योगासन में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, मिनटों में किए 100 आसन

दुबई में रहने वाली एक भारतीय बेटी ने सीमित स्थान में कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।एक महीने के भीतर दूसरी बार रचा कीर्तिमान, समृद्धि कालिया ने पिछले एक महीने के अंदर ही दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

दुबई: दुबई में रहने वाली एक भारतीय बेटी ने सीमित स्थान में कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।एक महीने के भीतर दूसरी बार रचा कीर्तिमान

समृद्धि कालिया ने पिछले एक महीने के अंदर ही दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के 'सीमित स्थान में सबसे तेजी से योग के 100 आसन करने को लेकर कालिया ने कहा कि उनकी सफलता की वजह कठिन परिश्रम और दृढ़ता है।


बुर्ज खलीफा पर दी योगासन प्रस्तुति

सातवीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार को मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा में यह योगासन प्रस्तुति दी थी। इससे पहले, 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर समृद्धि ने एक मिनट में 40 उन्नत योग आसन करने का अपना दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया था।


6 साल की उम्र से सीख रहीं हैं योग

पिता सिद्धार्थ कालिया ने कहा कि समृद्धि छह साल की उम्र से ही योग सीख रही है। इस क्षेत्र में उनकी रुचि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जीत हासिल करने में मददगार बन रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER