दुनिया / भारतीय मूल के डॉक्टर न्यूयॉर्क शहर के नए स्वास्थ्य आयुक्त नियुक्त

AMAR UJALA : Aug 06, 2020, 07:48 AM
Delhi: जन स्वास्थ्य में विशेषज्ञता वाले भारतीय मूल के 39 वर्षीय डॉक्टर डीए चोकसी को न्यूयॉर्क शहर का नया स्वास्थ्य आयुक्त नियुक्त किया गया है। शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो ने शहर में कोरोना वायरस की अभूतपूर्व चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाने के लिए उनकी तारीफ की। चोकसी को मंगलवार को शहर के स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग विभाग का आयुक्त नामित किया गया।

स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. ओक्सिरिस बारबोट ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्लासियो ने कहा कि चोकसी ने अपना करियर ऐसे लोगों के लिए लड़ने में बिताया जिन्हें अक्सर पीछे छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा, कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान उन्होंने अभूतपूर्व चुनौतियों में हमारे शहर की जन स्वास्थ्य प्रणाली का नेतृत्व करने में मदद की। मुझे पता है कि एक निष्पक्ष और स्वस्थ शहर के लिए हमारी लड़ाई को आगे बढ़ाने का प्रभार संभालने के लिए वह तैयार हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER