IPL Auction 2022 / IPL Auction इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने ईशान किशन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से वह इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल ऑक्शन 2022 में उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL Auction 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से वह इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल ऑक्शन 2022 में उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इशान किशन इस तरह से आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 

आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी अभी भी युवराज सिंह ही हैं। युवराज सिंह को 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा यह पहला मौका है, जब मुंबई इंडियंस ने किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की बात करें, तो सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस हैं, जिन्हें 16.25 में खरीदा गया था। वहीं दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। तीसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्हें कोलकाता नाइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। चौथे नंबर पर ईशान पहुंच चुके हैं। 15 करोड़ के साथ काइल जैमीसन हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। जैमीसन इस बार ऑक्शन में नहीं उतरे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER