by Newshelpline . Mumbai | एक्टर वत्सल सेठ और उनकी पत्नी इशिता दत्ता लॉकडाउन में भी अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहीं हैं। दोनों कपल्स कभी अपने टिक-टॉक वीडियोज के जरिए तो कभी अपनी शॉर्ट फिल्म तो कभी अपने रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के जरिए फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही वत्सल और इशिता का सॉन्ग "रहने दो जरा" रिलीज़ हुआ था, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। दोनों ने यह भी बताया था कि गाने को घर पर ही शूट किया गया था। अब दोनों का एक सॉन्ग 'किथे' आज रिलीज़ हो गया है। हालांकि इस गाने की शूटिंग लॉकडाउन के पहले ही हो चुकी था।
गाने को इशिता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गाना शेयर करते हुए इशिता ने लिखा कि गाना देसी म्यूजिक फैक्ट्री पर रिलीज़ हो गया है।
इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है और उन्होंने ही म्यूजिक भी दिया है। लिरिक्स बब्बू ने लिखें हैं। गाना तेजी से वायरल हो रहा है। और इसमें इशिता और वत्सल की केमिस्ट्री पसंद करने के साथ ही लोग विशाल के आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
@ishidutta , @shethvatsal team up for a music video again#music #video #television #Tellychakkarhttps://t.co/TH4Oqx5MH0
— Tellychakkar.com (@tellychakkar) June 30, 2020
बता दें, वत्सल और इशिता दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए एक कपल गोल्स का उदाहरण भी सेट करते है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज और टिकटॉक वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इनके टिकटॉक वीडियोज को फैंस खूब पसंद करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें, कि वत्सल सेठ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन जब वो फिल्मों में अपना जादू नही चला सकें तो उन्होंने टेलीविजन में अपना कदम रखा। वत्सल आखिरी बार स्टार प्लस के शो "ये रिश्ते है प्यार के" में नजर आए थे। वही इशिता कई टेलीविजन शोज में काम कर चुकी है। उन्हें आखिरी बार "बेपनाह प्यार" में देखा गया था।
