क्रिकेट / जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की धोनी की टी20 विश्व कप 2021 के दौरान की तस्वीर

Zoom News : Nov 14, 2021, 07:40 AM
क्रिकेट: महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके चाहने वालों की दीवानगी उनके लिए कम नहीं हुई। दुनिया भर में उनके चाहने वाले हैं। विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। डब्लूडब्ल्यूई सुपर स्टार और हॉलीवुड ऐक्टर जॉन सीना भी धोनी के फैन हैं। उन्होंने शनिवार को अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की एक फोटो अपलोड की है। सोशल मीडिया में ये फोटो काफी वायरल हो रही है। धोनी के फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की है। उसमें धोनी किसी से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर अपने कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'वाह बेटे वाह'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'तुमसे हाथ मिलाते हुए'। एक यूजर ने लिखा,'परिचय की जरूरत नहीं है'। एक यूजर ने लिखा,'जब थाना सीना से मिले।' जॉन सीना इससे पहले विराट कोहली की तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर चुके हैं।

गौरतलब है कि एमएस धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर बनाकर भेजा गया था। लेकिन टीम इंडिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। भारत को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से मात मिली। इसके बाद उसने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से मात मिली। इसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तन, स्कॉटलैंड और नामीबिया को मात दी लेकिन वो अंतिम चार में जगह नहीं बना पाई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER